Categories: Uncategorized

हिमाचल में सैलानियों का बेहूदापन, पुलिस ने काटा 25 हजार का चालान, 20 हजार बेल बांड पर छोड़ा

मंदी (नितेश सैनी, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में नए साल का जश्न मनाने की लिए पहुंच रहे बाहरी राज्यों के पर्यटकों द्वारा जश्न के नाम पर बेहुदापन किया जा रहा है। मंडी जिले के थलौट क्षेत्र में सैलानियों द्वारा सड़कों पर हुड़दंग मचाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार दोपहर बाद का है, जिसमें कुछ पर्यटक युवक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर लापरवाही और अनुशासनहीनता करते नजर आ रहे हैं। महज 4-5 सेंकड का ही यह वीडियो है, जिसमें कुछ युवक बिना शर्ट के सड़क किनारे फूहड़पन करते हुए नजर आ रहे हैं। इन युवकों के आगे पीछे 2 कारें खड़ी हैं। एक युवक शराब की बोतलों के साथ गाड़ी के बोनट पर बैठकर व कुछ युवक खड़े होकर अनुशासनहीनता करते हुए नजर आ रहें हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पर्यटकों ही इस हरकत की सूचना मिलते ही बीते रोज ही औट थाना टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक मोहित कुमार निवासी बहादुगढ़ हरियाणा का ड्रंक एंड ड्राइव और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 25 हजार का चालान काटा है। चालान करने के साथ पुलिस ने 20 हजार रुपये बेल बॉन्ड पर उसे छोड़ है। इसके अवाला पुलिस ने संबधित आरटीओ को चालक का ड्राईविंग लाइसेंस रद्द करने बारे भी लिखा है। उन्होंने हिमाचल घुमने आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाए रखें।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

6 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago