शालूघाट नाकाबंदी में चरस सहित आरोपी गिरफ्तार, आपराधिक इतिहास भी उजागर

0
68

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता),

सोलन जिला के पुलिस थाना बागा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 26 दिसंबर 2025 को पुलिस थाना बागा की टीम शालूघाट में नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी चालक के कब्जे से 152 ग्राम से अधिक चरस बरामद की गई।

गाड़ी चालक की पहचान अनिल कुमार पुत्र श्री अच्छर सिंह, निवासी गांव समतयाड़ी, डाकखाना मंगल, तहसील अर्की, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश), उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पुलिस थाना बागा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में प्रयुक्त गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी अनिल कुमार को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध कुल तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें एक मादक पदार्थ तस्करी का गंभीर मामला शामिल है, जबकि दो मामले मारपीट से संबंधित हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here