सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),
धरमपुर थाना क्षेत्र के कुमारहट्टी में 24 दिसंबर 2025 को चोरी की एक घटना सामने आई। शिकायतकर्ता केवल कृष्ण ने पुलिस को बताया कि घर की पाँचवीं मंज़िल से आवाज़ आने पर जब वे ऊपर गए, तो एक युवक सामान से भरी बोरी लेकर भागता दिखाई दिया।पुलिस जांच में बोरी से एक पुराना कंप्यूटर CPU, एक इलेक्ट्रिक हैंड कटर और रेलिंग में लगने वाले लोहे के पाइप के टुकड़े बरामद हुए। आरोपी शटर का ताला तोड़कर यह सामान चोरी कर रहा था।मामले की जांच के दौरान पुलिस चौकी डगशाई की टीम ने आरोपी जसकरण (20 वर्ष), निवासी गाँव कलोल, डाकखाना बड़ोग, जिला सोलन को गिरफ्तार कर लिया। चोरी हुआ सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को 25 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंजाब के फतेहगढ़ जिले के थाना कुमाणु में चिट्टा/हेरोइन तस्करी का एक मामला पहले से दर्ज है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…
सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…