हमीरपुर /ब्यूरो रिपोर्ट
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने चिट्टा तस्करी से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस जघन्य अपराध में शामिल व्यक्ति चाहे कोई भी हो—रिश्तेदार हो या स्वयं उनका बेटा—उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है और समाज की नींव को खोखला कर रहा है, ऐसे में किसी भी प्रकार की नरमी या संरक्षण अक्षम्य है।प्रैस बयान में विधायक लखनपाल ने सवाल उठाया कि जब आरोपी को चिट्टे के साथ पकड़ा गया था, तो उसे इतनी जल्दी कैसे रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी की रिहाई किन परिस्थितियों में और किस कानूनी आधार पर हुई, इसका स्पष्ट, तथ्यात्मक और सार्वजनिक जवाब हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मीडिया व जनता के सामने देना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे।विधायक ने मांग की कि चिट्टा तस्करी के आरोपियों को संरक्षण देने वालों, जमानत दिलाने में भूमिका निभाने वालों या किसी भी प्रकार का दबाव बनाने वालों के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि नशे से उनका या उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है।इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को बदनाम करने या दिखावटी कार्रवाइयों से नशे की समस्या समाप्त नहीं होगी। इसके लिए जमीनी स्तर पर ईमानदार, कठोर और निरंतर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है, तभी समाज को इस अभिशाप से मुक्त किया जा सकता है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…