परवाणू पुलिस की बड़ी कामयाबी: आबकारी मामलों में वांछित भगोड़ा अपराधी कालका से गिरफ्तार

0
222

परवाणू (नरेंदर कुमार, संवाददाता),

दिनांक 17-12-2025 को पुलिस थाना परवाणू में गठित पी.ओ. सैल (Proclaimed Offender Cell) की टीम ने भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित भगोड़े आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी को कालका से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी राकेश कुमार उर्फ तिलकधारी पुत्र स्व. श्री नंद लाल, निवासी गांव पुरला, सेक्टर-03, परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.) के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 132/2025 दिनांक 17-12-2025, धारा 209 BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में आबकारी अधिनियम के तहत पहले से दो मामले (अभियोग संख्या 32/2017 एवं 57/2018) पंजीकृत हैं। इन मामलों में आरोपी के कब्जे से 34 बोतलें देशी शराब बरामद की गई थीं। दोनों मामलों में आरोपी जमानत मुचलका पर रिहा था तथा उसके विरुद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका था।

ट्रायल/विचारण के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को बार-बार पेश होने के आदेश दिए गए, लेकिन आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया।

भगोड़े आरोपी की तलाश पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा लगातार की जा रही थी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार पी.ओ. सैल की सतर्क कार्रवाई से उसे कालका से गिरफ्तार कर लिया गया।उक्त भगोड़े आरोपी को आज दिनांक 18-12-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here