नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),
शिलाई उपमंडल के गांव शरोग निवासी अभय धीमान पुत्र भीम सिंह की गोवा में समुद्र किनारे डूबने से मौत हो गई। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अभय धीमान पिछले काफी समय से गोवा में एक निजी होटल में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह किसी कार्य से समुद्र किनारे गया हुआ था, जहां अचानक तेज लहरों की चपेट में आने से वह समुद्र में डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों व होटल स्टाफ द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन समुद्र की ऊंची लहरों और गहरे पानी के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। गांव शरोग के पूर्व प्रधान रति राम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभय लंबे समय से गोवा में काम कर रहा था और करीब तीन महीने पहले ही घर आया था। उन्होंने बताया कि अभय के निधन की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूर्व प्रधान ने यह भी बताया कि अभय का शव आज शाम तक चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…