मटियाना स्थित मां महेश्वरी मंदिर की भेंट राशि में गबन का आरोप, मामला दर्ज

0
107

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
तहसील थियोग के मटियाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां महेश्वरी देवी मंदिर की नवरात्रि अवधि की भेंट राशि में कथित गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस थाना में धारा 316(2), 316(4) बीएनएस (पूर्व में 406, 408 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला ग्राम कलाग, डाकघर मटियाना, तहसील थियोग, जिला शिमला निवासी स्वर्गीय श्री मौजी राम के पुत्र पूरन चंदेल की लिखित शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता मंदिर से जुड़ी भंडारी धार्मिक उप-समिति के अध्यक्ष हैं।

नवरात्रि में प्राप्त हुई थी करीब तीन लाख की राशि

शिकायत के अनुसार, शारी–मटियाना गांव में स्थित मां महेश्वरी देवी मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2025 में 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नवरात्रि के दौरान देवी जी देउरा नामक छोटे मंदिर में विराजमान रहती हैं। इस अवधि में श्रद्धालुओं द्वारा नकद भेंट व आहुतियां अर्पित की जाती हैं।

नवरात्रि समाप्त होने तक मंदिर में लगभग तीन लाख रुपये की नकद राशि एकत्र हुई थी।

भंडारी पर राशि जमा न कराने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त राशि का हिसाब-किताब एवं बैंक खाते में जमा करने की जिम्मेदारी मंदिर के भंडारी कृष्ण लाल पुत्र श्री हीरा लाल, निवासी ग्राम भागेवर, डाकघर शारी मटियाना, तहसील थियोग, जिला शिमला को सौंपी गई थी।
नवरात्रि पर्व समाप्त होने के बाद 1 अक्टूबर 2025 को तुरंत राशि जमा की जानी थी, लेकिन अब तक न तो राशि बैंक में जमा करवाई गई है और न ही उसका हिसाब दिया गया है।

अनाधिकृत कब्जे और गबन का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि भंडारी कृष्ण लाल ने मंदिर की पवित्र भेंट राशि को अनाधिकृत रूप से अपने पास रखा, उसका दुरुपयोग किया तथा मंदिर ट्रस्ट के साथ विश्वासघात और गबन किया है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा मंदिर की धनराशि से जुड़े सभी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

थियोग (शिमला)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here