कांगड़ा /ब्यूरो रिपोर्ट
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना कांगड़ा की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को 14.61 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांगड़ा की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम जब समैला मेन रोड से पुराना कांगड़ा किला जाने वाली लिंक सड़क के पास बनेर खड्ड के किनारे पहुंची तो वहां खड़ी एक आल्टो K10 कार (HP 83-2908) में बैठे व्यक्ति पर पुलिस को शक हुआ।
शक के आधार पर जब पुलिस ने कार और व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14.61 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसवंत सिंह उर्फ छोटू (32) पुत्र जोडू राम, निवासी गांव द्रंग, डाकघर ज्वालाजी व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कांगड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए लगातार गश्त, नाकाबंदी और ट्रैफिक चैकिंग की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…
ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…
(ब्यूरो रिपोर्ट ). जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक निजी होटल में उस समय…