Uncategorized

नाहन के गुन्नूघाट से दबोचा 10 साल से फरार उदघोषित अपराधी

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

सिरमौर पुलिस द्वारा उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने करीब 10 वर्षों से फरार चल रहे उदघोषित अपराधी नितीश कुमार पुत्र उमेश कुमार, निवासी गांव व डाकघर काड़िया पीपलिया, तहसील पचौर, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) को नाहन के गुन्नुघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।सिरमौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग संख्या 94/15 दिनांक 19.05.2015 के तहत धारा 379 व 380 भारतीय दंड संहिता में मामला दर्ज था। मामले की सुनवाई के दौरान नितीश कुमार लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था और फरार होकर रुहपोश हो गया था। उसके गैरहाजिर रहने पर माननीय अदालत ने उसे उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया था।एसपी सिरमौर निश्चित सिंह ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago