शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ),
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टियाली में संभव संस्था द्वारा चिट्टा निवारण अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी संधु श्रीमती शिल्पा डढवाल, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी टियाली डॉक्टर रूचित पुन, आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी दरकोटी डॉक्टर दीक्षा कंवर, संभव संस्था के सदस्य सतीश वर्मा और नीतिका ने ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कंवर में ने बच्चों को चिट्टे से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इसमें सभी बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया और अभिभावकों के साथ सभी रिसोर्स पर्सन ने अलग से विशेष तौर पर संवाद किया और चिट्टे के प्रति आगाह भी किया अंत में विद्यार्थियों ने चिट्टे के विरुद्ध एक रैली निकाली। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती तेजेंद्र कौर ने मुख्य अतिथि और अन्य सभी अभिभावकों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया!
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…