राजगढ़ में बिजली बिल बकाया पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

0
748

निशेष शर्मा राजगढ़।

राजगढ़ हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल राजगढ़ ने बकाया बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार क्षेत्र में ऐसे कई उपभोक्ता हैं, जिन्होंने अपने बिजली बिलों का भुगतान अभी तक नहीं किया है, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी बकायादार उपभोक्ता 15 दिसंबर 2025 तक अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान अनिवार्य रूप से कर लें। निर्धारित समय सीमा तक भुगतान न करने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे।प्रैस नोट में यह भी कहा गया है कि बिजली चोरी, मीटर से छेड़छाड़ या किसी भी प्रकार के अवैध कनेक्शन को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।विद्युत उपमंडल राजगढ़ (जिला सिरमौर) के सहायक अभियंता अंकित वर्मा ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते अपने बकाया बिलों का भुगतान करें तथा विभाग के साथ सहयोग बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here