उपनिदेशक स्कूल शिक्षा (उच्चतर) ऊना ने किया भरवाई में स्कूलों का नियमित निरक्षण । स्कूलों को संसाधन सांझा करने के दिए गए निर्देश।

0
266

ऊना (अक्की रतन,संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भरवाईं में सोमवार को उच्चतर शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी के द्वारा नियमित निरीक्षण किया I इस दौरान उन्होंने पाठशाला की सभी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।सुबह की सभा में बच्चों ने अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जबकि उनका शैक्षणिक प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा। उपनिदेशक ने पाठशाला के रिकॉर्ड को बारीकी से जांचा I उप-निदेशक ने भरवाईं स्कूल में अध्यापकों की उपस्थिति रजिस्टर ब अन्य रजिस्टर की जांच की । स्कूल रिकॉर्ड सही पाया गया तथा स्कूल में सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी पाई गईI निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जहां कमियां पाई गई वहां पर उनको दूर करने के लिए मौके पर ही निर्देश दिए गए। उन्होंने कक्षाओं में जाकर शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए बच्चों से संवाद साझा किया । उन्होंने उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और उत्साहपूर्वक पुस्तक संबंधी प्रश्न पूछे। तक्खी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों का आत्मविश्वास अत्यंत प्रभावशाली है । केवल उनकी छिपी प्रतिभा और क्षमता को निखारने की आवश्यकता है, जिसके लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयास करने चाहिए। दोनों स्कूल आपस में संसाधन साझा करते हैं, जैसे खेलकूद का मैदान, लाइब्रेरी, वाद्य यंत्र और कंप्यूटर लैब, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और समृद्ध बनाया जा सके। आवश्यकता पड़ने पर एक स्कूल दूसरे स्कूल से शिक्षक लेकर शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चला सकता है, ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी न आए। शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सभी विषयों में प्रयोगशाला गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डिप्टी डायरेक्टर ने प्राथमिक केंद्र पाठशाला भरवाईं का भी निरीक्षण किया। अंत में महोदय ने समस्त स्टाफ सदस्यो को स्कूल के विकास तथा शिक्षा में और अधिक सुधार के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी इंस्पायर पुष्पा रानी सुपरिटेंडेंट ग्रेट 2 दिनेश कुमार प्रधानाचार्य निर्मल कुमार तथा पूरा स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here