Uncategorized

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत सोलन पुलिस द्वारा निरन्तर कार्यवाही की जा रही है I नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों पर लगातार कड़ी नजर राखी जा रही है जो इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करी में संलिप्त रहे चार आदतन अपराधियों अंकुश ठाकुर पुत्र स्व० श्री शिव सिंह निवासी गाँव सिरीनगर, डाकखाना व तहसील कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 36 वर्ष, नरेश कुमार उर्फ़ निशु पुत्र श्री राजेंदर ठाकुर निवासी गाँव सिरीनगर डाकखाना व तहसील कंडाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 37 वर्ष, दीपक कुमार उर्फ़ हनी पुत्र स्व० श्री हरबंस लाल निवासी गाँव धार के बेड समीप सनातन धर्म मंदिर धर्मपुर, डाकखाना धर्मपुर तहसील कसौली जिला सोलन हि०प्र० उम्र 40 वर्ष व विकास उर्फ़ खौला पुत्र पुत्र श्री शेर सिंह निवासी गाँव बेर गाँव डाकखाना चंबाघाट तहसील व जिला सोलन के सन्दर्भ में हिमाचल प्रदेश सरकार से PIT NDPS Act 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के अनुसार निवारक हिरासत में रखने के आदेश पर इनको तीन तीन महीनो के लिए जिला कारागार में रखने के लिए जिला पुलिस टीमो द्वारा उक्त चारो आरोपियों को दिनाकं 07-12-2025 को हिरासत में लेकर जिला कारागार सोलन में आगामी 03 महीने के लिए भेजा गया I इन आदतन आरोपियों में 02 पुलिस थाना कंडाघाट,01 सदर सोलन व 01पुलिस थाना धर्मपुर के है I
जिला सोलन पुलिस की आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही में अभी तक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले कुल 10 आदतन अपराधियों के विरुध धारा 3(1) PIT NDPS Act 1988 के अंतर्गत कार्यवाही करके जेल भेजा गया है I इस संदर्भ में जिला पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों की निवारक हिरासत की प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी i

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago