Uncategorized

राष्ट्रीय खेलों में दम खम से उतरेगा हिमाचली कुराश दल -हरदेव सिंह

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

राष्ट्रीय स्कूली खेलों में कुराश खेल अंडर -14,अंडर-17 और अंडर -19 आयु वर्ग में हिमाचल प्रदेश के 48 खिलाड़ी भाग लेंगे l जिनमें तीनों आयु वर्ग में 48,लड़के और लड़कियां भाग लेंगी l इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर सोलन जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (लड़के)में 08 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2025 तक होगा l राष्ट्रीय स्कूली खेलें 16 से 21 दिसम्बर 2025 तक डॉ. भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम, गाँधी पार्क, सहारनपुर उत्तरप्रदेश में आयोजित हो रही हैं l अंतर्राष्ट्रीय रैफ़री एवं टीम मैनेजर वीरेंद्र सिंह ढोलटा और चीफ-डे-मिशन हरदेव सिंह के नेतृत्व में और 20 ऑफिशियल के मार्गदर्शन में ये खिलाड़ी अपना दम- खम दिखायेंगे l हरदेव सिंह ने बताया कि हिमाचली कुराश दल राष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है l उल्लेखनीय है कि हरदेव सिंह और वीरेंद्र ढोलटा कुराश खेल के अतर्राष्ट्रीय रैफरी भी हैं l राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा कुल्लू में कार्यरत श्री हरदेव सिंह, कुराश खेल को स्कूली खेलों में शामिल करने के अभियान में प्रमुखता से जुड़े रहे हैं l वर्ष 2016 से लगातार राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का नेतृत्व करते रहे हैं l गत वर्ष भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सम्पन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में भी हिमाचल डेलिगेशन के प्रमुख के रूप में शामिल रहे हैं और हिमाचल डेलिगेशन 10 पदक जीतने में सफल हुआ था l हिमाचली डेलिगेशन का नेतृत्व करने का अवसर देने और उन पर विश्वास कायम रखने के लिए उन्होंने शिक्षा निदेशक, सहायक खेल निदेशक,संतोष चौहान का भी आभार व्यक्त किया l

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

6 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago