Categories: Uncategorized

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, धमकियां भी दीं; पुलिस ने किया मामला दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा।

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा ज़िले में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।शिकायत के अनुसार आरोपी की पहचान सोहन सिंह, निवासी पंजाब, के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहले उसे शादी का विश्वास दिलाया, फिर भरोसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी तक दी।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।पुलिस ने कहा कि आरोपों की हर पहलू से जांच की जाएगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago