Categories: Uncategorized

राजगढ़ में दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा बरामद, दो युवक दबोचे

निशेष शर्मा राजगढ़

राजगढ़ शहर के युवाओं में बढ़ती नशे की लत चिंता का विषय बनती जा रही है। वहीं, नशे के सौदागरों पर पुलिस की लगातार कार्रवाई ने क्षेत्र में बड़ा संदेश दिया है। राजगढ़ थाना पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए महज 24 घंटों के भीतर दो अलग-अलग स्थानों से चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को दबोच लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने NDPS Act की धारा 21 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।

पहला मामला : बाइक के हैंडल में छुपा रखा था चिट्टा, 0.94 ग्राम बरामद

पुलिस को नेरी के पास गुप्त सूचना मिली कि अखिल पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी कनेच, मोटरसाइकिल (HP16A 4824) से पवियाना से राजगढ़ की ओर चिट्टा लेकर आ रहा है।
तुरंत नाका लगाकर बाइक को रोका गया। तलाशी के दौरान लेफ्ट रियर-व्यू मिरर के हैंडल में लगी रबर के अंदर से पारदर्शी पॉलिथीन में छुपा 0.94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
युवक को मौके पर गिरफ्तार कर NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

दूसरा मामला : पुलिस देखकर भागा, हुड से फेंकी डिब्बी में छिपा था 0.72 ग्राम चिट्टा

बीती रात लगभग 11 बजे नेरी स्थित गोयल मोटर के पास गश्त के दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा।
पुलिस को देखते ही वह घबराकर भागने लगा और अपने हुड से कुछ फेंक दिया।
पुलिस ने पीछा कर युवक को काबू किया और फेंकी गई जगह से Gold Flake Superstar सिगरेट की डिब्बी बरामद हुई।
डिब्बी के भीतर काले पॉलिथीन में छुपा 0.72 ग्राम चिट्टा मिला।
युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी वार्ड नं. 01, राजगढ़ के रूप में हुई।

डीएसपी राजगढ़ वीसी नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी व सेवन पर पुलिस की विशेष मुहिम बिना किसी ढिलाई के जारी है।
उन्होंने कहा कि पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नज़र रखे हुए है और नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार तेज़ की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

1 hour ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

2 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

2 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

5 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

17 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

19 hours ago