उपायुक्त ने किया फागू ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

0
156

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ फागू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस गार्द, डयूटी रजिस्टर, अग्निशामक यंत्रों, सीसीटीवी कैमरा, बिजली व्यवस्था सहित अन्य चीजों की जांच की। उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई हैं।इस मौके पर उपमंडलाधिकारी (ना०) ठियोग डॉ शशांक गुप्ता, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव शर्मा सहित इंडियन नेशनल कांग्रेस व भाजपा से प्रतिनिधि तथा निर्वाचन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here