नशे के खात्मे पर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दंपति गिरफ्तार

0
198

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर।

जिला पुलिस की डिटैक्शन सैल को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक दंपति को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार डिटैक्शन सैल की टीम कोलर, धौलाकुआं और माजरा क्षेत्र में गश्त व खुफिया जानकारी जुटाने के लिए रवाना थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि फिरोज खान (33) पुत्र सरवर अली निवासी भगवानपुर, तहसील पांवटा साहिब, और उसकी पत्नी रजिया हरियाणा के यमुनानगर से स्मैक/हेरोइन खरीदकर लाते हैं और अपने घर से इसकी सप्लाई करते हैं।सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और फिरोज व रजिया के कब्जे से 15.50 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की। पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि की है और बताया कि आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here