राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मनीष भगनाल ने पच्छाद युवा कांग्रेस के महासचिव ओ.पी. दसटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि ओ.पी. दसटा एक नेकदिल, मिलनसार और समाज सेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनका यूँ अचानक चले जाना न केवल कांग्रेस संगठन बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मनीष भगनाल ने कहा कि इस कठिन समय में संपूर्ण युवा कांग्रेस परिवार दसटा परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।
ओ.पी. दसटा के निधन पर युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। इनमें विनय भगनाल, संजय भंडारी, वीरेंद्र जालटा, विक्रम ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, चंद्र मोहन शर्मा, विकास कंवर, यतिन चौहान, सचिन वर्मा, निशु शर्मा, शुभम तोमर, अतर सिंह, दिनेश विकास ठाकुर, राहुल कंवर, विकास शर्मा, यशपाल ठाकुर, अनिल भगनाल, प्रेम सागर, प्रमोद ठाकुर, सतीश भाजटा, मनीष ठाकुर, अभिषेक, रवि, भीम सिंह, रितिक, अरुण ठाकुर, प्रदीप ठाकुर और हनी भारद्वाज शामिल हैं। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…