करलूही अम्ब में दर्दनाक हादसा मैडम डिम्पल शर्मा की मौत

0
233

ऊना (अक्की रत्तन),

आज देर शाम अम्ब के करलूही में हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत प्रिंसिपल नरेश शर्मा जी और उनकी पत्नी मैडम डिंपल शर्मा घायल हो गए जिसमे उनकी पत्नी की मौत हो गई है, जबकि नरेश शर्मा को अम्ब हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | बताया जा रहा है कि रोज की तरह आज भी दोनों दंपति सैर करने के बाद बाइक पर वापस घर लौट रहे थे, तभी करलूही के पास एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए | स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेश शर्मा की पत्नी को मृत घोषित कर दिया |जबकि नरेश शर्मा का इलाज जारी हैं नरेश शर्मा सेवानिर्वित प्रिंसिपल है, जबकि उनकी पत्नी अध्यापिका है और राजकीय प्राथमिक विद्यालय करलूही में कार्यरत है| उनकी एक बेटी है जो की अम्ब हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर तैनात है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here