Uncategorized

चंबा जमीन के विवाद में पड़ोसी की हत्या, मां और बेटा गिरफ्तार,

भरमौर (ओपी शर्मा, संवाददाता),

चंबा में तीन दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल ने टांडा में दम तोड़ दिया। अब पुलिस ने घायल की मौत के बाद बीएनएस की धाराओं में बदलाव करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की है। पुलिस मृतक के शव को टांडा से वापस ला रही है।

भरमौर के घरेड़ गांव में तीन दिन पहले जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल संजीव कुमार (31) पुत्र केवल चौहान ने टांडा में दम तोड़ दिया। हत्या के आरोपी लक्की कुमार पुत्र महासू और उसकी माता झुणको देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा नूरपुर से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं।

तीन दिन पहले संजीव कुमार की अपने पड़ोसियों के साथ जमीन के विवाद को लेकर लड़ाई हुई थी। आरोपियों ने उसे डंडों से पीटा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। बेसुध हालत में उसे उपचार के लिए भरमौर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर भी उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि घायल ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। इसके बाद भरमौर से पुलिस टांडा गई। वहां पर परिजनों के बयान लेने के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव की तरफ रवाना हुए। मृतक की भाभी अंजलि ने आरोपियों के खिलाफ तीन दिन पहले ही मारपीट की शिकायत पुलिस में दी थी। अब पुलिस ने घायल की मौत के बाद बीएनएस की धाराओं में बदलाव करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की है। पंचायत प्रधान मिलाप चौहान ने बताया कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पंचायत की तरफ से भी पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

मारपीट के मामले में घायल व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। आरोपी मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।-रंजन शर्मा, डीएसपी

Himachal Darpan

Recent Posts

मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन मोगीनंद में चिट्टे के कारोबार पर SIU का शिकंजा, 11.54 ग्राम स्मैक…

44 minutes ago

जूनियो के समीप 50 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दंपति गंभीर रूप से घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़ (सिरमौर)। सोलन-राजगढ़ मार्ग पर जूनियो गांव के समीप शनिवार दोपहर एक…

15 hours ago

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

1 day ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

1 day ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

1 day ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

2 days ago