Categories: Uncategorized

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: शूलिनी यूनिवर्सिटी का छात्र चिट्टा सहित गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन

सोलन, 18 नवंबर — जिला सोलन पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शूलिनी यूनिवर्सिटी के एक छात्र को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सदर सोलन में इस मामले को FIR नंबर 0231/2025, दिनांक 17.11.2025, धारा 21 ND&PS Act के तहत पंजीकृत किया गया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 17 नवंबर 2025 को SIU की टीम सोलन शहर में गश्त एवं नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अंश अरोड़ा, जो शूलिनी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है, जीरो प्वाइंट ओछघाट के पास किराए के कमरे में रहता है तथा पिछले समय से यूनिवर्सिटी और आसपास के क्षेत्रों में छात्रों को चिट्टा/हेरोइन बेचने का कार्य कर रहा है।सूचना की पुष्टि होने पर SIU ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके किराये के कमरे पर दबिश दी। कमरे से आरोपी अंश अरोड़ा पुत्र पवन अरोड़ा, निवासी एम.सी. कॉलोनी फतेहाबाद (हरियाणा), आयु 22 वर्ष के कब्जे से 7.39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी शूलिनी यूनिवर्सिटी में BBA द्वितीय वर्ष का छात्र है।पुलिस ने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है तथा यह भी जांच की जा रही है कि वह नशे की सप्लाई चेन से किस प्रकार जुड़ा हुआ था। मामले की जांच आगे भी जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago