Categories: Uncategorized

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जिला शिमला में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाई गई

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),
राजधानी शिमला में आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती अत्यंत भव्यता, उल्लास और गहरी श्रद्धा के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर भगवान बिरसा मुंडा के प्रति अपने सम्मान और कृतज्ञता को व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय व्यक्तित्व, उनके जनसंघर्ष, समाज सुधार के प्रयासों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए भावी पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करना रहा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केशव चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी दूरदर्शिता, सामाजिक न्याय के लिए उनके अथक प्रयासों और देशभक्ति की भावना पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नायक नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा के स्तंभ हैं। उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ रहने का प्रतीक है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता व जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिंह सिंगटा ने केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय समाज के लिए चलाई जा रही विविध योजनाओं और नीतियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस की घोषणा ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया है। जिसने जनजातीय अस्मिता को नई पहचान दी है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर ,प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद किरण बाबा, ,विजय परमारसहित भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं संगठन इकाइयों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे। इन सभी गणमान्य नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा व प्रेरक वातावरण को और अधिक बढ़ाया।

इस अवसर पर एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयचंद नेगी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।अपने स्वागत वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक हैं। आज हम उनके योगदान को स्मरण करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि उनकी विचारधारा को गांव-गांव, जन-जन तक पहुँचाया जाए।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प व्यक्त किया कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, उनके संघर्ष और उनके आदर्शों को समाज में व्यापक रूप से पहुँचाया जाएगा और जनजातीय समाज के विकास व राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिला एसटी मोर्चा के महामंत्री कमल शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट बी.एन. भारद्वाज, डॉ. अनिल भारद्वाज, प्रियंका बिष्ट, विभिन्न मंडलों के अध्यक्षा रेशमी नेगी, गर्दिप , अमित कन्याल, पूजा नेगी, अनिकेत, रविदत्त , रजनीश, रामप्रकाश, रेशमा वर्मा, आदि पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाजपा जनजाति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

7 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago