पांवटा साहिब पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, अफीम-चिट्टा व नकदी बरामद

0
276

पांवटा साहिब (संध्या कश्यप, संवाददाता),

उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस टीमों ने अफीम, चिट्टा (स्मैक) और नकदी सहित भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की है। यह संयुक्त अभियान स्पेशल डिटेक्शन सेल और थाना माजरा की टीमों द्वारा चलाया गया।मिली जानकारी के अनुसार, थाना माजरा पुलिस ने गांव भगवानपुर में छापेमारी कर शाहरुख पुत्र गुलज़ार, निवासी भगवानपुर, पुरुवाला से 7.24 ग्राम हीरोइन/स्मैक बरामद की। इसी के साथ, दूसरी टीम ने गुप्त सूचना पर सहीदा पत्नी स्वर्गीय यूसुफ और उसकी पुत्री हसीन पत्नी अलीजान, निवासी भगवानपुर के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान 14.20 ग्राम चिट्टा और ₹8,500 नकद पुलिस ने कब्जे में लिए।वहीं, स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब ने कार्रवाई करते हुए रमेश पुत्र खड़कू राम, निवासी कवाणु, तहसील चकराता, जिला देहरादून (उत्तराखंड), उम्र 23 वर्ष, के पास से 58.4 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी को राजकीय कन्या विद्यालय के पास से पकड़ा गया और उसका पिकअप वाहन नं. UK07CB-4851 भी पुलिस ने सीज कर लिया।सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि इनके नेटवर्क की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी, और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here