Categories: Uncategorized

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने हर्षौल्लास से मनाया 51वाँ स्थापना दिवस

कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट ),

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड देश में जल विद्युत के विकास के लिए 7 नवम्बर, 1975 में स्थापित की गई थी। इस अनुक्रम में एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने एनएचपीसी का 51वां स्वर्ण जयंती स्थापना दिवस दिनांक 7नवम्बर, 2025 को आवासीय परिसर, सेक्टर 42 A में बड़ी धूम धाम से मनाया।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री आदित्य गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में एनएचपीसी के 51वें स्थापना दिवस पर शिरकत की ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं समारोह में आए अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर कार्मिकों एवं उनके परिजनों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तदुपरांत कार्मिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सबने बढ़ चढ़ कर एवं उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों/ विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी कार्यपालक निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक निदेशक ने अपने संबोधन में सबको बताया कि निगम की सफलताएँ अनेक हैं। एनएचपीसी ने केवल जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन मे Concept से Commissioning तक की उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि सतत विकास के सिद्धांतों को भी अपनाया है। एनएचपीसी ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए, स्थानीय समुदायों के लिए रोजगार और विकास के अवसर उत्पन्न किए हैं। जिसके कारण हमें वर्तमान की उपलब्धियों पर गर्व और उत्सव मनाने का आज कारण मिला है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

19 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

22 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago