दो मासूम बच्चों की माँ कैंसर से लड़ रही ज़िंदगी की जंग, मदद की अपील

0
599

झंडूता (जीवन)

जिला बिलासपुर की तहसील झंडूता के गांव पंजीन (पोस्ट ऑफिस थुराण) की निवासी अंजना कुमारी पिछले 4–5 वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। कुछ समय पहले उनकी स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब बीमारी दोबारा बढ़ गई है और हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

अंजना कुमारी का इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनके उपचार के लिए जो विशेष इंजेक्शन लगने हैं, वे विदेश से आयात करने पड़ेंगे। प्रत्येक इंजेक्शन की कीमत लगभग ₹1,65,000 है, और ऐसे लगभग 7–8 इंजेक्शन आवश्यक हैं। इसके अलावा करीब ₹70,000 की दवाइयाँ और ₹50,000 का एक विशेष टेस्ट भी करवाना है।

अंजना के पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, लेकिन पत्नी की बीमारी के कारण वे लंबे समय से नौकरी पर नहीं जा पा रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अब बेहद कमजोर हो चुकी है। घर में दो छोटे बच्चे (8 और 10 वर्ष के) हैं, जो अपनी माँ की हालत देखकर चिंतित हैं।

परिवार ने अब तक उधार लेकर इलाज जारी रखा है, लेकिन अब आगे का खर्च उठाना संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में परिवार ने समाज से मानवीय सहायता की अपील की है।

जो भी व्यक्ति अपनी क्षमता अनुसार आर्थिक सहयोग करना चाहता है,8219344109 संपर्क कर सकता है।

कई समाजिक संस्थाएं मानव सेवा समिति कलोल, इंसानियत संस्था, महावीर दंगल कमेटी द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों और परिवार का कहना है कि जो भी छोटी से छोटी मदद करेगा या हमारी बहन के लिए दुआ करेगा, वह हमारे लिए अमूल्य होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here