प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में आमजन की रहती है अहम भूमिका- अग्निहोत्री

0
217

नाहन (हेमंत चौहान ,संवाददाता),

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज रविवार को 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की इससे पूर्व उन्होंने रेणुका झील के समीप देवघाट पर रेणुका आरती में भाग लिया तथा भगवान परशुराम जी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।इस अवसर पर रेणू मंच पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल को देवभूमि भी कहा जाता है और यहां के लोगों की देवी -देवताओं में प्रगाढ श्रद्धा है हमें अपनी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन में अहम भूमिका अदा करनी चाहिए ताकि हमारी भावी पीढ़ी को अपनी प्राचीन संस्कृति का बोध हो सके।उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र एसा क्षेत्र है जिसका प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री तथा हिमाचल निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने भी नेतृत्व किया तथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी इस निर्वाचन क्षेत्र को बहुत प्यार करते थे। इन दोनों विभूतियों को इस विधानसभा क्षेत्र के विकास का श्रेय जाता है। रेणुका विधानसभा क्षेत्र लगातार विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नोहराधार में बस स्टैंड निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है जिसके लिए औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। खुड द्राविड़ पेयजल योजना के लिए भी 50 लाख की राशि स्वीकृत की है।उपाध्यक्ष विधानसभा एवं अध्यक्ष रेणुका जी विकास बोर्ड विनय कुमार ने मुख्य अतिथि को टोपी, लोइया, डांगरा तथा समृद्धि चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इसके उपरांत उन्होंने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष आयोजित रेणुका मेला में पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित है तथा इस मेले को हरित मेला का रूप दिया गया है। इसी के साथ एक अनूठी पहल के तहत रेणुका आरती भी प्रतिदिन की जा रही है। उन्होंने रेणुका विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया।इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर लायक राम वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेणुका विकास बोर्ड भारत सिंह ठाकुर सहित रेणुका विकास बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here