राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सम्पन्न।उप मण्डलाधिकारी व पुलिस उप अधीक्षक ठियोग की अध्यक्षता में हुआ समापन।

0
306

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सावित्री ठाकुर ने जताया आभार।

पी एम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ।राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में विद्यालय की पचास छात्राओं ने भाग लिया।इस विशेष शिविर का शुभारम्भ 24अक्टूबर को विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 रतन सिंह वर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्रधाचार्य ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है।राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सावित्री ठाकुर ने इस शिविर को संपन्न करवाने में सभी शिक्षकों के योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए यह जानकारी देते हुए कहा कि इन सात दिनों में छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर की सफाई,पूर्व में किए गए पौधारोपण स्थल जाकर उनका निरीक्षण और प्रभात फेरियों द्वारा लोगों को जागरुक किया गया। इन छात्राओं द्वारा हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहतकोष के लिए अध्यापकों के साथ-साथ शाली बाजार ठियोग के व्यापारियों से भी धनराशि एकत्र की गई।इन सात दिनों में छात्राओं को बुलाए गए भिन्न-भिन्न विभागों से स्रोत व्यक्तियों द्वारा ज्ञानवर्धन जानकारी भी प्रदान की गई।सात दिवसीय इस विशेष शिविर के बारे में प्रतिभागी छात्राओं ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि यह शिविर हमारे जीवन के लिए अविस्मणीय है।इस शिविर के दौरान जहां एक ओर ज्ञानार्जन हुआ है वहीं सामंजस्य स्थापित करना व नेतृत्व क्षमता का भी विकास हुआ है।कार्यक्रम के समापन पर अतिथि विशेष पुलिस उपाधीक्षक सिद्धार्थ शर्मा ने वर्तमान समय के ज्वल्लंत मुद्दे व रोकथाम पर छात्राओं को जागरुक करते हुए व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मंडल अधिकारी शशांक गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए विद्यालय और छात्रहित के हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 रतन सिंह वर्मा ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here