Uncategorized

विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार, रामपुर जलविद्युत स्टेशन में 28 अक्टूबर 2025 को “फिट इंडिया रन 6.0” का आयोजन

रामपुर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

इस आयोजन का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ निष्ठा, सत्यनिष्ठा एवं सतर्कता के मूल्यों को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर रामपुर जलविद्युत स्टेशन के परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन एवं हिम्पेस्को और CISF के जवान उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर फिटनेस, अनुशासन एवं सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।इस अवसर पर श्री विकास मारवाह ने कहा कि शारीरिक फिटनेस और मानसिक सजगता एक-दूसरे के पूरक हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सतर्कता को आचरण का हिस्सा बनाना चाहिए। इस आयोजन ने “फिट इंडिया मूवमेंट” की भावना को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य से जोड़ते हुए सभी प्रतिभागियों को शारीरिक रूप से सक्रिय एवं नैतिक रूप से सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

16 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

20 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

23 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago