अनिरुद्ध सिंह 29 व 30 अक्टूबर को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर

0
126

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो शर्मा),

विभिन्न सड़कों का करेंगे शिलान्यास, बलोग में पंचायत सामुदायिक केंद्र की रखेंगे आधारशिला 

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 29 व 30 अक्टूबर, 2025 को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री 29 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे ग्राम पंचायत बलोग के लखोटी जगास में नोहा से जगास सड़क का शिलान्यास करेंगे और उसके बाद जनसभा करेंगे। इसके उपरांत वह बलोग में पंचायत सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.20 पर गांव डबलू में जन शिकायतें सुनेंगे। इसके उपरांत 3.30 पर ग्राम पंचायत जनेड़घाट के तालाब में तालाब से चबिट सड़क का शिलान्यास करेंगे, तत्पश्चात तालाब गांव में जनसभा करेंगे। इसके पश्चात रिहाडी जुब्बड़ से कलोथ सड़क, पाओघाटी से लोअर देओतला सड़क तथा जनेड़घाट से भलावाग सड़क का शिलान्यास करेंगे।पंचायती राज मंत्री 30 अक्टूबर को प्रातः 11.30 बजे थुंड, 12.30 पर ढली बागरा, दोपहर 2 बजे देओठी, 3.30 बजे चीखड़ तथा 4.30 पर सतलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here