शिमला विकास शर्मा ब्यूरो चीफ
आवेदक को ऑडिशन वीडियो बनाकर करना होगा ईमेल
उपायुक्त एवं अध्यक्ष लवी मेला समिति अनुपम कश्यप ने बताया कि 11 से 14 नवम्बर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे लवी मेला रामपुर की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए इच्छुक कलाकार अपने ऑडिशन का वीडियो तैयार करके जिला लोक सम्पर्क अधिकारी (डीपीआरओ) शिमला तथा जिला भाषा अधिकारी (डीएलओ) शिमला को ईमेल
dproshimlapr@gmail.com तथा dloshimla.hp@gmail.com पर 05 नवम्बर, 2025 तक भेज सकते हैं।
वीडियो बनाते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें-
1. वीडियो की गुणवत्ता (ऑडियो सहित) बेहतर होनी चाहिए।
2. समय सीमा एक मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. वीडियो में किसी भी प्रकार के इफेक्ट का इस्तेमाल न हो।
4. वीडियो को पर्याप्त रोशनी में बनाया जाए, जिसमें आवेदक का चेहरा स्पष्ट रूप से नज़र आए।
5. आवेदन करते समय आवेदनकर्ता का पूरा नाम, पता, मोबाइल नम्बर, विधा (गायन/वादन/नृत्य) की पूर्ण जानकारी साझा करें।
जिला शिमला के रेडियो और दूरदर्शन से अनुमोदित ‘ए’ और ‘बी हाई’ ग्रेड कलाकारों को इस ऑनलाइन ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है।
कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज एनडीपीएस…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी क्षेत्र में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले में…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), अभियोग संख्या 31/26 दिनांक 15.04.2026, धारा 39(1)(A) हिमाचल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), अभियोग संख्या 36/26, अधीन धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम…