Categories: Uncategorized

मतियाना छात्र संघ की बैठक,हॉस्पिटल के मुद्दे को लेकर हुई चर्चा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

मतियाना छात्र संघ की बैठक का आयोजन 20 अक्टूबर,2025 को विश्राम गृह मतियाना में किया गया, जिसमें संघ परिवार के लगभग 50 सदस्य शामिल रहे, इस बैठक में कुछ सदस्यों को नए पद विभाजित किए गए हैं। जिसमें की अध्यक्ष – अक्षय ठाकुर , चेयरमैन – अमन ठाकुर, वाइस चेयरपर्सन – अदिति वर्मा, सचिव – साहिल चंदेल, कोऑर्डिनेट सचिव – नवीन शर्मा ,कल्चरल हेड – तरुण वर्मा एवं श्रुतिचंदेल ,वाइस वाइस प्रेसिडेंट – आर्यन ठाकुर,प्रद्युम्न चंदेल ,सुजल चौहान ,अनुज रायटा , जॉइंट सचिव – पीयूष चंदेल , सिनांग चंदेल नियुक्त किए गए ।इसी के साथ-साथ इस बैठक में दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्तालाप की गई जिसमें की पहला मुद्दा था,” मतियाना का हॉस्पिटल” PHC(primary health care hospital) से CHC ( centeral health care hospital) बनाने की मुहिम हमारे छात्र संघ द्वारा शुरू की गई थी और वह अस्पताल CHC की मान्यता प्राप्त भी कर चुका था, परंतु किन्हीं कारणों के चलते इस अधिसूचित किया गया , अब फिर से छात्र संघ एक बार और इस मुहिम को शुरू करेगी और जल्द ही हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री,मुख्य मंत्री एवं इससे जुड़े अधिकारियों से भेंट करेंगे । हालांकि पहले भी इस विषय को लेकर उसे समय की तत्कालीन सरकार से भेंट की गई थी जिसमें छात्र संघ के सदस्यों ने पूर्व जय राम ठाकुर, एवं कई मंत्री तथा अधिकारियों से वार्तालाप करके इसे CHC अस्पताल घोषित करवाया था।दूसरा जो मुद्दा इस बैठक में रखा गया वह था हमारा, Annual get-together meet (डांगरू) जो कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जल्द ही आप सभी के बीच प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी !

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

3 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

6 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

1 day ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

1 day ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

1 day ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

1 day ago