Categories: Uncategorized

निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन श्री अजय कुमार शर्मा ने प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),

देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर का किया जाएगा जीर्णोद्धार
झाकड़ी के देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाना है। इसके लिए एसजेवीएन की ओर से वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। आज 17 अक्तूबर, 2025 को निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन श्री अजय कुमार शर्मा ने प्राचीन कोठी का शिलान्यास किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एसजेवीएन की ओर से परियोजना के आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। परियोजना स्थानीय लोगों के संस्कृति को जीवित रखने के लिए वचनबद्ध है और हमेशा स्थानीय लोगों के साथ जुड़े रहते है। देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर के जीर्णोधार के कार्य के लिए एसजेवीएन अपनी सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत ₹ 36,28,379 की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। वित्तीय सहायता की कुल राशि का 40 प्रतिशत ₹ 14,51,352 एसजेवीएन अपनी पहली किश्त के रूप में जारी करने जा रहा है।वर्ष 2016 से वर्ष 2020 के दौरान भी एसजेवीएन ने अपनी सामाजिक दायित्व नीति के अंतर्गत ₹ 26,20,434 की कुल राशि की वित्तीय सहायता देवी साहिबा लाटी जाहरी, खड़काग मंदिर को प्रदान की है जिसे मंदिर के विभिन्न कार्य जैसे कि इंटरलॉकिंग पेवियर पेवर बिछाने का कार्य,चेन-लिंक बाड़ लगाने के कार्य, आदर्श ग्राम योजना झाकड़ी के अंतर्गत लाटी ज़हरी मंदिर से मोनाल भवन तक पक्का पथ और मयूर भवन तक द्विभाजन का कार्य, मेले के आयोजन हेतु अनुदान राशि के रूप में उपयोग किया गया।इस अवसर पर निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन श्री अजय कुमार शर्मा द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक पौधा भी रोपित किया गया।आज निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन श्री अजय कुमार शर्मा ने परियोजना प्रभावित व्यक्ति के माध्यम से परियोजना कार्यों के लिए भाड़े पर लिए गए एक ईवी वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर व सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

11 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

14 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

1 day ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

1 day ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

1 day ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

2 days ago