49 वर्षीय व्यक्ति की मोबाइल चार्जर से करंट लगने से मौत

0
555

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता),

सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल में वीरवार को ग्राम पंचायत धारवा के गांव कुफुटी में मोबाइल चार्जर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 49 वर्षीय फकीर चंद, पुत्र क्लियाराम, रात को अपने घर की रसोई में मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर प्लग में लगाकर उसे चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। परिजनों उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य थे घटना से मृतक के परिजन गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फकीर चंद मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। शिलाई थाना प्रभारी मोहिंदर सिंह ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here