नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की नाहन शाखा द्वारा 2 अक्टूबर से एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस पहल के अंतर्गत शहर के विभिन्न विद्यालयों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
शाखा प्रबंधक अमित टंडन ने बताया कि एलआईसी हमेशा सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रही है। इस क्रम में, शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर (यशवंत विहार) में कचरा संग्रहण हेतु विशेष डस्टबिन लगाए गए हैं ताकि लोग सूखे कचरे को उचित तरीके से निपटा सकें और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।
अभियान में एलआईसी की ओर से सरिता, अमृता और अरुण कौशिक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता केवल एक दिन का प्रयास नहीं, बल्कि यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। उपस्थित नागरिकों को कचरा प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, तथा पर्यावरणीय संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई। एलआईसी टीम ने आमजन से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और एक स्वच्छ तथा सुंदर समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…