रोटरी क्लब नाहन ने राजकीय उच्च विद्यालय मलगाँव में विद्यार्थियों को किए यूनिफॉर्म स्वेटर वितरित

0
361

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता)

आज रोटरी क्लब नाहन के सामाजिक सरोकारों के तहत राजकीय उच्च विद्यालय मलगाँव में एक सार्थक कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों को नई स्कूल वर्दी स्वेटर वितरित की। विद्यालय की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने रोटरी क्लब नाहन के इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष जैन एवं पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता और रोटेरियन संदीप शर्मा का इस निस्वार्थ एवं नेक कार्य के लिए बहुत बहुत धन्यवाद किया।इस अवसर पर मुख्याध्यापिका शालू परमार ने कहा कि यह वर्दी स्वेटर दान केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं है, बल्कि इससे हमारे विद्यार्थियों के चेहरे पर जो मुस्कान आई है, वह अमूल्य है। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह और बढ़ेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की हर संभव मदद करना उनके क्लब का उद्देश्य है।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के रोटेरियन नीरज गुप्ता एवं संदीप शर्मा सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here