राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में “सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा” विषय पर नारा लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

0
426

ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में “सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा” विषय पर नारा लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के संयोजक डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 25 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।पोस्टर मेकिंग में पहला स्थान सोनिका, तृतीय वर्ष, दूसरा स्थान हितेश प्रथम वर्ष एवं तीसरा स्थान सुनाक्षी तीसरा स्थान जबकि नारा लेखन में पहला स्थान शुभम, दूसरा स्थान मनीष और तीसरा स्थान नेहा को मिला।प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने नारों और पोस्टरों के माध्यम से यह दर्शाया कि सड़क पर सावधानी और नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा के लिए कितना आवश्यक है। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करना और उन्हें एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रो. संदीप कुमार कनिष्क (आईक्यूएसी संयोजक), डॉ. सरिता, और प्रो. ओमप्रकाश द्वारा किया गया। निर्णायकों ने छात्रों की रचनात्मकता, विषय की गहराई और संदेश की स्पष्टता की सराहना की।इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना से जोड़ते हैं।प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने ट्रैफिक नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, पैदल यात्री सुरक्षा, तथा सड़क पर संयम और सावधानी जैसे विषयों पर गहराई से सीखा। यह आयोजन न केवल एक प्रतियोगिता रहा, बल्कि छात्रों के लिए जीवन से जुड़ा एक शिक्षाप्रद अनुभव भी बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here