नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
शुक्रवार रात पांवटा साहिब की हिमुडा कॉलोनी में हुए मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने रात में ही सुलझाते हुए सनसनीखेज वारदात के बाद मौके से फरार हुए कातिल को धर दबोच लिया है
डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि कॉलोनी के एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले 02 प्रवासी मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर आपस में लड़ाई होने लगी इस दौरान एक मजदूर रघुवीर निवासी बुढ़नपुर माजरी मौलीजागरा पंचकूला ने अपने साथी रामरछा निवासी दहाउर डा लक्ष्मीगंज तहसील पटरेना जिला कुशीनगर की लोहे के सरिए से मार मार कर हत्या कर दी।डीएसपी ने बताया कि मर्डर करने के बाद आरोपी कातिल मौके से फरार हो गया था। उन्होंने ने बताया कि क़ातिल को पुलिस टीम ने रातों रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पांवटा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। मामले में पूछताछ जारी है
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…