ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर।
बिलासपुर // हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया है। जिले के बरठीं के पास भलू में एक निजी बस भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा और पत्थर बस की छत पर गिर पड़े, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह संतोषी नामक निजी बस मरोतन से घुमारवीं की ओर जा रही थी। शाम लगभग 6:25 बजे बरठीं के समीप भल्लू पुल के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ, जब पूरी पहाड़ी टूटकर बस पर आ गिरी। आसपास के लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर रवाना हो गए।
राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन मलबा अधिक होने के कारण बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है। मौके पर चीख-पुकार मची हुई है, और कुछ यात्रियों के हताहत होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, प्रशासन ने मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…