शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) शिमला अनुपम कश्यप ने पंचायत चुनावों हेतु मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण संबंधी अधिसूचना जारी की है।अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायतों के लिए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) डोडरा क्वार को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी पुनरीक्षण प्राधिकारी होंगे। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूचियों से संबंधित दावे और आपत्तियों का निपटारा करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक मतदाता सूचियाँ 6 अक्टूबर, 2025 को प्रकाशित की जाएंगी। दावे और आपत्तियां 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावे और आपत्तियों का निपटारा 27 अक्टूबर, 2025 तक किया जाएगा। अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील 3 नवम्बर, 2025 तक दाखिल की जा सकेगी, जबकि इन अपीलों पर निर्णय 10 नवम्बर, 2025 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 13 नवम्बर, 2025 या उससे पहले किया जाएगा।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…