Uncategorized

लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे स्पीकर कुलदीप पठानियां।

शिमला, ब्यूरो रिपोर्ट

 हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां अपनी यात्रा का क्रम जारी रखते हुए आज: प्रात: लन्दन से बारबोडोस की राजधानी ब्रिजटाउन पहुँचे। उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद है। गौरतलब है कि कुलदीप सिंह पठानियां कल से ब्रिजटाउन स्थित बारबोडोस संसद में आयोजित होने वाले 8 दिवसीय 68वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे। पठानियां भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मेलन के लिए चयनित विषयों पर अपना सम्बोधन देंगे। पठानियां तीन  विषयों पर बारबोडोस संसद में सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। पठानियां ने कहा कि बारबोडोस पर्यटन की दृष्टि से कैरेबियन का स्वर्ग है। यह कैरेबियन सागर का एक छोटा लेकिन बेहतर आर्कषक द्वीप देश है। यह द्वीप अपने नीले समूह सफेद रेत वाले समूह तटों सुहावने मौसम, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विविधता कें लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बारबोडोस पर्यटन न केवल प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है बल्कि एक अनोखे सांस्कृतिक अनुभव में डूबने का अवसर भी देता है। यहां का शांत वातावरण, गर्मजोशी से स्वागत करने वाले स्थानीय लोग और विविध गतिविधियां इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाता है। पठानियां ने कहा कि  भारत तथा कैरेबियन द्वीप समूहों जिसमें बारबोडोस भी शामिल है का एक गहरा सांसकृतिक तथा खेल गतिविधियों से सम्बन्धित रिश्ता रहा है। भारत तथा वेस्टइंडीज का ‍क्रिकेट खेल पूरी दुनिया में विख्यात है। वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का चयन 15 कैरेबियन देशों को जोड़कर किया जाता है। जिसमें बारबोडोस की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। आज भी हम दुनियां के सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों का बड़े अदभ के साथ स्मरण करते है जिसमें सर गारफील्ड सोबर्स,सर गॉर्डन ग्रीनिज,डेसमंड हेन्स, मैलकम मार्शल, सर कलाइड वालकोट,सर एवर्टन वीक्स तथा जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ी बारबोडोस द्वीप से ही आते है। पठानियां ने कहा कि ब्रिजटाउन पहुँचते ही सबसे पहले उन्हें यहां के क्रिकेट खिलाड़ियों,यहां के स्वास्थ्य अनुकूल वातारवरण व लोगों द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करने के अन्दाज का स्मरण हुआ है। पठानियां 5 से 12 अक्टूबर तक सम्मेलन के दौरान बारबोडोस संसद में मौजूद रहेंगे। उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी सम्मेलन में शामिल होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

11 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago