Uncategorized

जिला में 26 दुग्ध सहकारी समितियों का गठन : उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

जिला दुग्ध विकास समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज अपने कार्यालय कक्ष में जिला दुग्ध विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दुग्ध उत्पादन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित करने के लिए विभागीय गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध सहकारी समितियों को तकनीकी एवं वित्तीय सहायता समय पर उपलब्ध करवाई जाए ताकि ग्रामीण स्तर पर दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि दुग्ध विकास के क्षेत्र में कार्यरत विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।उन्होंने कहा कि जिला में 57 पंचायतों में ऐसी है जहाँ पर 200 लीटर से अधिक का दुग्ध उत्पादन होता है और इन सभी पंचायतों में दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जाना है। उन्होंने कहा कि जिला में अब तक 26 दुग्ध सहकारी समितियों  का गठन किया जा चुका है।  उन्होंने जिला के खंड विकास अधिकारियों को इन समितियों का गठन कराने को कहा ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।बैठक में पशुपालन विभाग से उपनिदेशक डॉ नीरज मोहन तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

9 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago