Uncategorized

एसजेवीएन के रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” एवं “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियानका सफलपूर्वक समापन

रामपुर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),

विद्युत मंत्रालय तथा एसजेवीएन कॉर्पोरेट कार्यालय शिमला के दिशा-निर्देशानुसार रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा एवं “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” का आयोजन किया गया।पखवाड़े के दौरान विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रमुख रहे ,क्लीन टारगेट यूनिट को चिन्हित कर सफाई अभियान ।स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोहमोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से परियोजना प्रभावित पंचायतों के गाँव में स्वच्छता संबधी पोस्टर स्थापित किये गये तथा ग्रमीणों को स्वच्छता शपथ दिलाई कर अपने गाँव व गली-गली को स्वच्छ रखने की अपील की गईअपशिष्ट से कला (waste to art) पर प्रदर्शनी के माध्यम से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।“स्वच्छ नारी सशक्त परिवार अभियान” राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरगा के सहयोग से मासिक धर्म से पूर्व एवं पश्चात सिंड्रोम पर विशेषज्ञ वार्ता सत्र का आयोजन किया गया Iसफाई मित्र सुरक्षा शिविर नगर पंचायत निरमंड एवं रामपुर एचपीएस के 20 सफाई कर्मचारियों के ब्लड टेस्ट स्वास्थ्य जाँच के साथ स्वच्छता किट आवंटित की गई”स्वच्छ फ़ूड स्ट्रीट” परियोजना प्रभावित पंचायतों विभिन्न स्वयं सहायता समूहों एवं रामपुर एचपीएस, लेडिस क्लब द्वारा हिमाचल प्रदेश तथा अन्य राज्यों के तरह -तरह के परंपरागत व्यंजनों को परोसा गया I“स्वच्छ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत गर्भवती महिलाओ को स्वास्थ्य अनुरक्षण”एक दिन,एक साथ,एक घंटा” कार्यक्रम के तहत भालता कलोनी (अवेरी ) तथा बायल बस स्टैंड के नज़दीक स्थित सीटीयू -1एवं 2 की सफाई”स्वच्छ हरित उत्सव” के तहत ढरोपा गाँव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।राजकीय उच्च विद्यालय, कोयल में चित्रकला (Painting) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इसी कड़ी में आज संविदा के सफाई कामगारों को क्षेत्र में सफाई बनाये रखने हेतु प्रेरित करने एवं उनके गरिमा को बनाये रखने के लिए स्वच्छता पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वंय सेवको को पुरस्कृत किया गया I इस कार्यक्रम में 27 संविदा कामगारों ने भाग लिया I परियोजना प्रमुख, ईo विकास मारवाह,ने एसजेवीएन, प्रबंधन का इन कार्यक्रमों को आयोजन करने हेतु उचित मार्गदर्शन करने, नैतिक एवं नीतिगत सहयोग करने के लिए सह हृदय धन्यवाद प्रकट किया |

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

9 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

10 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

13 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

15 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

19 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago