Uncategorized

बच्चों के इनोवेटिव आविष्कारों से ही भविष्य के वैज्ञानिक होते हैं तैयार -गोपाल सिंह

चंबा (ओपी शर्मा,संवाददाता),

बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर में विज्ञान मेंले का आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। इस विज्ञान मेले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर के अलावा गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल खणी गवर्नमेंट हाई स्कूल सठली के बच्चों ने भाग लिया। इस विज्ञान मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए गए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा टीएमडी तकनीक से प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप से बचने के लिए नई तकनीक ईजाद की गई।इस तकनीक के जरिए मॉडल में दर्शाया गया कि किस तरह से भूकंप आने पर कम से कम नुकसान होगा और समय रहते कम नुकसान होगा।इस विज्ञान मेले में खंड विकास अधिकारी भरमौर गोपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विज्ञान में लेने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को मुख्य अतिथि ने खूब सराहा। उन्होंने कहा की इस उम्र से ही बच्चे सीख कर भविष्य का निर्माण करेंगे और आगे आने बाली समय पर पर नए-नए अविष्कार करके देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर के बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को जिला स्तर के लिए चयन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुणा चाडक खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी विश्वजीत प्रवक्ता जगपाल चौहान नीलम, कृष्ण पखरेटिया, गोवर्धन चौहान, बंदना चौहान इत्यादि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरमौर के प्लस टू के छात्र हरिहरन और स्नेहिल का जिला स्तर के लिए चयन किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

9 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

10 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

13 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

15 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

19 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago