ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के बालविकास वर्ग के नन्हें विद्यार्थियों ने श्री सत्य साई बाबा के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिमला जिला के पुजारली स्थित आनंद विलास में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर 100 घंटे का अखंड भजन एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को वहाँ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं व जनसमूह ने सराहा और उनकी प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में श्री सत्य साई सेवा संगठन हिमाचल के अध्यक्ष श्री योगेंद्र वर्मा जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल सहित अध्यापिकाएँ हिमांशु चौहान, प्रियांका शर्मा और मामराज शर्मा भी उपस्थित रहे।
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…