Uncategorized

स्वास्थ्य मंत्री के बेटे संजय शांडिल की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल , बोले : निलंबित होने चाहिए स्वास्थ्य विभाग के वसूली करने वाले भ्रष्ट अधिकारी

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शामिल के बेटे कर्नल संजय शांडिल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के ऊपर कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे अधिकारियों को निलंबित कर पदमुक्त करने की मांग की है।उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट में अपलोड की पोस्ट में प्रदेशवासियों के नाम पर लिखे संदेश में कहा है कि उनके पिता स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश में सबसे ईमानदार राजनेता के रूप में जाना जाता है। बेदाग छवि वाले मंत्री के विभाग में ऐसे अधिकारी बाहर होने चाहिए, उनके इन आरोपों से सरकार भी कटघरें में खड़ी हो गई है क्योंकि विपक्ष तो पहले से ही स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साध रहा है।कर्नल संजय शामिल के फेसबुक अकाउंट में यह पोस्ट अपलोड होने के बाद से सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। उन्होंने अपनी फेसबुक अकाउंट पर लिखा है की निकम्मी व्यवस्था परिवर्तन के अधिकारियों को पदमुक्त किया जाए, वसूली करने वाले भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित किया जाए, भ्रष्टाचारियों और भ्रष्ट अधिकारियों को बेदाग छवि वाले स्वास्थ्य मंत्री के विभाग से निष्कासित किया जाए। वहीं भ्रष्टाचारी और भ्रष्ट अधिकारी जो दिव्यांगों का शोषण करने से भी नहीं चूकते हैं उन्हें निलंबित किया जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

10 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

11 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

15 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

16 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

20 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago