Categories: Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

रामपुर बुशहर(सुरजीत नेगी,संवाददाता),
शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में श्रद्धा, उल्लास और दिव्यता के संग प्रारंभ हुआ। भक्ति और आस्था के सागर में डूबा परिसर माँ दुर्गा के जयकारों, मंत्रोच्चारण और दीपों की रश्मियों से आलोकित हो उठा।इस वर्ष नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर से हुआ जो 2 अक्टूबर को रावण दहन एवं विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी तथा 1 अक्टूबर को महानवमी, 02 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।28 सितंबर को एनजेएचपीएस सांस्कृतिक समिति द्वारा ग्राउंड परिसर में माँ दुर्गा की विहंगम एवं सौंदर्यमयी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं आरती के साथ प्रतिमा का विधिवत् अभिषेक कर माँ दुर्गा से परियोजना की उन्नति, कर्मभूमि की समृद्धि एवं समस्त जनमानस के कल्याण हेतु मंगलकामना की। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष एवं समिति कार्यकारिणी के सदस्य गरिमामय उपस्थिति में साक्षी बने।नवरात्रि उत्सव के दौरान घट स्थापना, देवी पूजन तथा संध्या आरती से पूरा परिसर भक्ति-रस से परिपूर्ण हो उठा। सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को और अधिक अलौकिक बना दिया। श्री विनेश एवं श्री यश कश्यप के मधुर स्वरों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।भव्य सज्जा, सुसंगठित व्यवस्थाएँ और भक्तिरसपूर्ण प्रस्तुतियाँ, इन सबने मिलकर नवरात्रि महोत्सव को एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव में परिवर्तित कर दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

10 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

11 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

15 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

16 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

20 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago