Uncategorized

रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत बखन में बखन बावड़ी की सफाई

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),
विद्युत मंत्रालय व निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है I इस कड़ी में आज परियोजना प्रभावित पंचायतों में “स्वच्छ सुजल गांव” अभियान के तहत ग्राम पंचायत बखन में बखन बावड़ी की सफाई की गई | जिसमे महिला मण्डल बखन की 20 महिलाओं ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया | इस अवसर पर महिला मण्डल की महिलाओं सम्पूर्ण स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु साबुन के पैकेट का आवंटन किए गया Iइस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई० विकास मारवाह जी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देशय यह है कि जल स्त्रोतों का संरक्षण करना है तथा सभी को जल संसाधनों के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने के साथ साथ जल स्रोत्रों को साफ रखना भी अनिवार्य है। क्योंकि जल हमारे ग्रह के सबसे मूल्यवान संसाधन को संरक्षित करने के लिए जल संरक्षण आवश्यक है। बढ़ती आबादी और बढ़ती माँगों के साथ, स्थायी भविष्य के लिए जल संरक्षण महत्वपूर्ण है।इसके अतिरिक्त उन्होंने ने कहा किविद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन के उच्च प्रबंधन के उचित मार्गदर्शन से इन कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है I

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

8 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago