Uncategorized

लोक निर्माण मंत्री का रामपुर बुशहर और शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र का प्रवास कार्यक्रम

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 30 सितंबर से 02 अक्टूबर तक रामपुर तथा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 30 सितंबर को प्रातः 11 बजे रामपुर के तकलेच में बाढ़ से प्रभावित सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 2.30 बजे झाखड़ी में जिम का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात सायं 4.30 बजे सराहन में मां भीमा काली मंदिर सराहन में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।विक्रमादित्य सिंह 1 अक्टूबर को प्रातः 11.45 बजे घानवी में बाढ़ प्रभावित सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे।लोक निर्माण मंत्री 2 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे सुन्नी में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके उपरांत वह सायं 6.15 बजे टूटू में दशहरा उत्सव में भाग लेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

34 minutes ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

18 hours ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

22 hours ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

22 hours ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

24 hours ago