Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा “स्वच्छ नारी, सशक्त परिवार” तथा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत परियोजना अस्पताल, झाकड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रामपुर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),


भारत सरकार व निगम मुख्यालय, शिमला के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया जा रहा है I इसी कड़ी में आज 29 सितंबर, 2025 को परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस श्री राजीव कपूर जी के मार्गदर्शन में परियोजना अस्पताल झाकड़ी में स्थानीय महिलाओं तथा एसजेवीएन में कार्यरत आउटसोर्स महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिला मंडल झाकड़ी तथा एसजेवीएन में आउटसोर्स पर कार्यरत महिला कर्मचारियों सहित 50 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और मुफ़्त दवाइयां प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, खून की जांच तथा दांतों की जांच सहित फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर रूपेश पार्पे, उप चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर नेहा चौहान , डॉक्टर प्रणय सूद तथा फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर विजेता द्वारा सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा बीमारी से बचने के लिए उपाय बताए गए।इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर जी ने सभी उपस्थित महिलाओं को सिंगल प्लास्टिक बैग के उपयोग को बंद करने हेतु मदद करने के लिए जूट बैग सहित सम्पूर्ण स्वछता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु साबुन के किट आवंटित किए गए । परियोजना प्रमुख ने कहा कि नारी शक्ति किसी भी परिवार तथा समाज की रीढ़ की हड्डी होती है तथा स्वस्थ नारी ही एक सशक्त परिवार की बुनियाद रखती है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपने परिवार के स्वास्थ्य के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक (सीएसआर) श्रीमती कौशल्या नेगी, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री मनीष शर्मा भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

10 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

11 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

15 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

16 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

20 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago